15 सितंबर 2026/रायपुर प्रेमी द्वारा पेट्रोल डालकर प्रेमिका को जलाने के मामले में उपचार के दौरान पीड़िता राजकुमारी साहू की कल 14 सितम्बर की रात मौ त हो गई। घटना में राजकुमारी 60 फीसदी से अधिक झुलस गई थी और गंभीर हालत में उसका उपचार चल रहा था ।रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा ने पीड़िता की मौत की पुष्टि की है। उपचार के दौरान राजकुमारी ने दम तोड़ दिया।घटना के बाद से आरोपी प्रेमी वीरू धीवर फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई है। पुलिस आरोपी के लोकेशन तक पहुंच गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।पीड़िता की मौत के बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई है। घटना को लेकर इलाके में भी आक्रोश का माहौल है।











