16 सितंबर 2026/रायपुर नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी* ने रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 में 40 मकानों पर की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई को निगम की नाकामी और भ्रष्ट तंत्र का जीता-जागता सबूत बताया है।*नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी* ने कहा कि हम अवैध निर्माण का समर्थन नहीं करते, लेकिन जिस तरीके से निगम कार्रवाई कर रहा है, वो पूरी तरह से गलत और जनता विरोधी है।*”एक मकान एक दिन में नहीं बनता” – आकाश तिवारी*उन्होंने कहा कि कोई भी मकान बनने में 2 से 4 महीने लगते हैं। जब मकान की नींव खुदती है, कॉलम खड़ा होता है, तब जोन के इंजीनियर, वार्ड के अधिकारी कहाँ होते हैं? निगम के पास पूरी जानकारी रहती है कि कहाँ, कौन, कितना निर्माण कर रहा है, किसका छज्जा कितना निकला है।अगर रोकना ही है तो पहले दिन रोको। उस समय नक्शा चेक करो, लेआउट अप्रूवल देखो। मकान बनने के बाद गरीब जनता के सपनों के आशियाने पर बुलडोजर चलाना कौन सी बहादुरी है? यह सीधा-सीधा प्रश्न खड़ा करता है कि क्या मकान बनने तक अधिकारियों की मिलीभगत से बिल्डरों का सहयोग किया जा रहा था?*रावतपुरा में 40 मकान एक दिन में नहीं बने – निगम क्या इंतजार कर रहा था?**रायपुर नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी* ने सवाल उठाया कि जोन क्रमांक 6 में रावतपुरा फेस-2 के 40 मकान 10-15 दिन में नहीं बने। ये महीनों में बने हैं। तब तक निगम के जिम्मेदार अधिकारी क्या मकान बनने की प्रतीक्षा कर रहे थे? यह कार्रवाई नहीं, वसूली पूरी न होने का परिणाम ज्यादा लगती है।उन्होंने कहा कि वहाँ पानी निकासी, सड़क और पीने के पानी की शिकायतें लगातार आ रही थीं। पानी की शिकायत गर्मी में आई होगी, सड़क की शिकायत बरसात में। तो कार्रवाई अब क्यों? क्या निगम शिकायतों का इंतजार नहीं, बल्कि मकान पूरा होने का इंतजार कर रहा था ताकि बड़ा नुकसान दिखाकर वाहवाही लूटी जा सके?*हमारी मांग -*1. रायपुर निगम तत्काल *राजीनामा और नियमितीकरण* की योजना को स्थायी रूप से चालू करे। अगर थोड़ा बहुत अतिरिक्त निर्माण है तो जनता शुल्क पटाकर उसे नियमित करवा सके जिससे रायपुर नगर निगम की आय में बढ़ोतरी भी होगी।2. अगर बिल्डर ने धोखाधड़ी की है तो आम खरीदार पर नहीं, *बिल्डर पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई* होनी चाहिए। जनता ने तो जीवन भर की कमाई लगाकर घर खरीदा है, सरकार को उस जमीन का शुल्क भी मिल रहा है।3. तोड़फोड़ से पहले *नोटिस और सुधार का मौका* दिया जाए।*नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी* ने राज्य सरकार और निगम की चुनी हुई परिषद से मांग की है कि राजधानी के चारों ओर ऐसे हजारों मकान हैं। उनके लिए एक सरल और सुविधाजनक नीति बनाई जाए, ताकि जनता के सपनों के घरों पर बुलडोजर न चले।













