, 19 सितंबर 2026/दुर्ग
विदेश में MBA पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर 19 लाख रुपये की ठगी के मामले में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है।क्या है मामला -आवेदक सुमित अरमरकर, सेक्टर-1 भिलाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि स्मृतिनगर स्थित टॉप कैरियर कंसल्टेंसी के संचालक गगन गुप्ता, उसकी पत्नी स्वाती अग्रवाल गुप्ता और पार्टनर जसविंदर सिंह डिगवा ने UK, USA, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा की यूनिवर्सिटी में MBA प्रवेश और नौकरी का झांसा दिया।आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में कुल 19 लाख रुपये ले लिए। बाद में कनाडा सिटीजनशिप और विजिटर वीजा का लालच देकर टालमटोल करते रहे। आवेदक को किर्गिस्तान भेजा गया, वहां भी नौकरी नहीं मिली। वापस लौटने पर राशि मांगने पर दिए 2 लाख के 3 चेक बाउंस हो गए।चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्र. 1375/2026 धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज कर गगन गुप्ता और जसविंदर सिंह डिगवा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने अपील की है कि विदेश पढ़ाई/नौकरी/वीजा के लिए किसी भी कंसल्टेंसी को पैसा देने से पहले उसकी वैधता जरूर जांचें।












