नया रायपुर में विदेशी छात्रों को लेकर बढ़ी चिंता, स्थानीय रहवासियों की शिकायतों के बाद प्रशासन सख्त।


नया रायपुर। नया रायपुर में रह रहे विदेशी छात्रों को लेकर स्थानीय रहवासियों की शिकायतों के बीच पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ी है। रहवासियों ने देर रात तक सड़कों और कॉलोनियों में शोर-शराबे व अनुशासनहीनता की शिकायतें साझा की हैं।मामले को लेकर प्रशासन ने हाल ही में विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ बैठक कर विदेशी छात्रों की सुरक्षा, आवास, आवागमन और अनुशासन व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं। निजी मकानों या पीजी में रह रहे विदेशी छात्रों को 15 से 30 दिनों के भीतर संस्थान से जुड़े सुरक्षित छात्रावासों में शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी छात्र के खिलाफ उसकी राष्ट्रीयता के आधार पर कार्रवाई नहीं होगी। हालांकि कानून या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विश्ववि�

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *