रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में कुपोषण के खिलाफ देशभर में चल रहे प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान की सराहना करते हुए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक संसाधनों को खान-पान में शामिल करने की पहल का जिक्र किया। इसी दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के बावजूद अपने कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने की बात कही।कार्यक्रम के बाद किरण सिंह देव ने बस्तर में लगातार बारिश और भारी जलभराव से प्रभावित लोगों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाना जरूरी है। बताया गया कि वे राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से लगातार संपर्क में हैं तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जानकारी ले रहे हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में पोषण माह के दौरान स्थानीय खाद्य संसाधनों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वयं सहायता समूहों और जनभागीदारी के माध्यम से कुपोषण के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
मन की बात में पीएम मोदी ने स्थानीय संसाधनों से पोषण बढ़ाने की पहल का किया उल्लेख












Leave a Reply