27 सितंबर 2026/रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के रायपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ,पीपीसी दीपक बेज ,संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, श्री कुमार मेनन, गिरीश दुबे ,प्रमोद दुबे,के नेतृत्व में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।स्वागत के दौरान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार और शंखनाद किया गया। वहीं पंथी नृत्य, भांगड़ा और गाड़ा समाज द्वारा हुलहुली अभिवादन कर प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमालाएं भेंट कर सुखदेव भगत का अभिनंदन किया।इस अवसर पर उन्हें प्रतीक चिन्ह स्वरूप गदा और तलवार भेंट की गई तथा पारंपरिक रूप से खुमरी पहनाकर सम्मान किया गया। पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण माहौल ने स्वागत कार्यक्रम को विशेष बना दिया।विकास उपाध्याय ने कहा कि सुखदेव भगत के नेतृत्व और मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और जनहित में सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।आयोजकों के अनुसार, स्वागत कार्यक्रम में लगभग 5 हजार कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी समय में जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प भी लिया।















Leave a Reply