बस्तर में भारी बारिश से आई आपदा से पीड़ितों के लिए सिख समाज ने शुरू की लंगर सेवा

28 सितंबर 2026 जगदलपुर। बाढ़ और आपदा की इस मुश्किल घड़ी में सिख समाज ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए आपदा पीड़ितों के लिए लंगर सेवा शुरू की है। समाज के सदस्य जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने में जुटे हुए हैं।**सिख समाज के अध्यक्ष सरवन सिंह जी ने कहा कि इस भीषण आपदा के समय उनकी पूरी कमेटी और पूरा सिख समाज शासन-प्रशासन के साथ मजबूती से खड़ा है।**उन्होंने कहा, “मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। इस कठिन समय में जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है।”सिख समाज की इस पहल के जरिए बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है और राहत कार्यों में भी सहयोग किया जा रहा है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *