छत्तीसगढ़ में पहली बार,खेल विभाग हॉकी लीग का आयोजन कर रहा है।

छत्तीसगढ़ में पहली बार माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खेल विभाग हॉकी लीग का आयोजन कर रहा है। यह टूर्नामेंट प्रदेश के सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए सिखने और आगे बढ़ने का अच्छा अवसर है। आज सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम, रायपुर में हॉकी लीग के दो दिवसीय ट्रायल में पहुंचे खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्हें अच्छे खेल प्रदर्शन से टीम में चयनित होने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर खेल प्रशिक्षकों से चयन ट्रायल को लेकर जानकारी ली। हॉकी लीग छत्तीसगढ़ में हॉकी को आगे बढ़ाने का बड़ा कदम है। इसकी सभी तैयारी अंतिम चरण में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *