29 सितम्बर 2026/रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के दिसंबर 2026 में प्रस्तावित आम/उप निर्वाचन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने निर्वाचक नामावली तैयार करने एवं उसके पुनरीक्षण के संबंध में कार्यक्रम जारी किया है।आयोग ने निर्देश दिए हैं कि निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण का पूरा कार्य त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इसके लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में कुल 33 निर्वाचक नामावली प्रेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं से संबंधित दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। आयोग का उद्देश्य आगामी निर्वाचन के लिए शुद्ध एवं अद्यतन निर्वाचक नामावली तैयार करना है, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित अधिकारियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रत्येक चरण का निर्धारित समय-सीमा में पालन करने तथा निर्वाचन संबंधी कार्यों में पूरी गंभीरता और पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए हैं।दिसंबर 2026 में होने वाले नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन को लेकर आयोग स्तर पर तैयारियां अब तेज हो गई हैं।











Leave a Reply