कचना श्मशान घाट की समस्याओं से विधायक अनुज शर्मा को कराया अवगत, जीर्णोद्धार के लिए ₹1.23 करोड़ की घोषणा।

30 सितंबर 2026/रायपुर। पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 9 स्थित कचना क्षेत्र में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के आगमन के दौरान वार्डवासियों ने कचना श्मशान घाट की वर्षों पुरानी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।इस दौरान छाया पार्षद एवं NSUI जिला महासचिव गावेश साहू ने अपने साथीगण एवं वार्डवासियों के साथ श्मशान घाट को बचाने के लिए चलाए गए हस्ताक्षर अभियान का आवेदन विधायक को सौंपा। आवेदन के माध्यम से श्मशान घाट की मूलभूत समस्याओं, जल निकासी सहित आवश्यक विकास एवं संरक्षण कार्यों की ओर विधायक का ध्यान आकर्षित किया गया।निवेदन के बाद विधायक अनुज शर्मा ने स्वयं कचना श्मशान घाट पहुंचकर मौके की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्मशान घाट के जीर्णोद्धार एवं जल निकासी व्यवस्था के लिए ₹1 करोड़ 23 लाख की घोषणा की।वार्डवासियों ने विधायक की घोषणा का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि प्रस्तावित कार्य जल्द शुरू होगा और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से क्षेत्र के नागरिकों को राहत मिलेगी।इस अवसर पर वार्ड के नागरिकगण एवं कांग्रेस के पदाधिकारीगण सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *