रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल के बाहर संचालित एक मंगौड़ी सेंटर को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान सेंटर से गांजा, नशीली गोलियां, तंबाकू, गुटखा, मोबाइल फोन और नगदी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, बरामदगी और कार्रवाई से जुड़े आधिकारिक तथ्यों की पुष्टि संबंधित विभाग से होना बाकी है।बताया जा रहा है कि मामले में सेंटर संचालक को नोटिस जारी किया गया है। सवाल यह उठ रहा है कि यदि प्रतिबंधित या नशीली सामग्री की मौजूदगी की शिकायत सही है, तो जेल जैसी संवेदनशील जगह के बाहर इस तरह की गतिविधियां लंबे समय तक कैसे चलती रहीं?🔴 ऑनलाइन रकम लेने के भी आरोपमामले में एक और गंभीर आरोप सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, जेल में बंद कैदियों के परिजनों से ऑनलाइन माध्यम से रकम लिए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। कुछ परिजनों ने मीडिया के सामने कथित ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े सबूत उपलब्ध कराने का दावा किया है।इन आरोपों की सत्यता क्या है, रकम किस उद्देश्य से ली गई और इसका संबंध मंगौड़ी सेंटर से है या नहीं—यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।❓ जेल सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालसेंट्रल जेल के बाहर यदि नशीली सामग्री, मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामान मिलने की जानकारी सही साबित होती है, तो यह जेल की बाहरी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।सबसे बड़ा सवाल यही है कि जेल के आसपास इस तरह की गतिविधियों पर निगरानी कौन करता है और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी कब मिली?फिलहाल पूरे मामले की जांच की बात सामने आ रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बरामदगी में क्या-क्या सामान मिला, उसकी मात्रा कितनी थी और ऑनलाइन लेन-देन के आरोपों में कितनी सच्चाई है।जनभारत संवाद इस मामले में संबंधित विभाग और अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।
रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर मंगौड़ी सेंटर पर गंभीर सवाल, तम्बाखू ,गुटका, ओर नशीली पदार्थ , मोबाइल और कैश मिलने की सूचना; जेल में बंद कैदियों के परिजनों से ऑनलाइन रकम लेने के भी आरोप











Leave a Reply