रायपुर, 03 अक्टूबर 2026। खमतराई की बहुचर्चित लता साहू हत्याकांड का पुलिस कमिश्नरेट ने 2 साल बाद सनसनीखेज खुलासा किया है। नॉर्थ जोन पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने कातिलों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
नाखूनों में छिपा था राज
21 अगस्त 2024 को ट्रांसपोर्ट नगर निवासी लता साहू (40) की गला दबाकर हत्या हुई थी। मरते-मरते लता ने हत्यारों को नोंच लिया था, उसके नाखूनों में आरोपियों के Biological Traces फंस गए थे। पुलिस ने उसी वक्त DNA प्रोफाइल सुरक्षित करा ली थी।
2026 में संदिग्धों के DNA सैंपल से मिलान पर 3 आरोपियों का DNA मैच हो गया।
गिरफ्तार दरिंदे:
- मनहरण सारंग (33), रावांभाठा
- राजेश पाल उर्फ चोटी (31), मुंगेली
- राजू मंडल उर्फ बंगाली (35), दुर्ग – हिस्ट्रीशीटर, पहले से 2 चोरी, 1 हत्या का आरोपी
वारदात की वजह – शराब
पूछताछ में खुलासा – तीनों लता के घर शराब पी रहे थे। शराब खत्म होने पर विवाद हुआ। राजू मंडल ने गला दबाया, मनहरण ने हाथ और राजेश ने पैर पकड़े। हत्या के बाद घर से नकदी, साड़ी और पायल लूटकर दीवार फांदकर भाग गए।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, ADDL CP अमित कांबले, DCP Crime स्मृतिक राजनाला, DCP North दीपमाला कश्यप, ACP उरला पूर्णिमा लामा के निर्देशन में थाना प्रभारी जितेन्द्र जायसवाल और ACCU टीम के ASI नवरंग कश्यप की टीम को यह बड़ी सफलता मिली।











