16 अक्टूबर 2026/रायपुर।** राजधानी रायपुर के पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 9 के अंतर्गत गुरुवार रात्रि कचना स्थित सत्यम नगर में जय अमर ज्योति दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य जस जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जस सम्राट बड़े भैया श्री दुकालू यादव के भक्तिमय गीतों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा कचना क्षेत्र मां जगदंबे की भक्ति में सराबोर हो गया। देर रात तक श्रद्धालु माता के जस गीतों में रमकर भक्ति भाव से झूमते नजर आए।समिति के आमंत्रण पर कार्यक्रम में शामिल हुए , ने जस सम्राट दुकालू यादव का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए जय अमर ज्योति दुर्गा उत्सव समिति के सभी सदस्यों को भव्य एवं सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में मां जगदंबे के जयकारों और भक्तिमय गीतों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति एवं जस गायन की परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
















