2 नवंबर 2026/जगदलपुर। स्थित प्रेमराज संतोष कुमार बाफना ज्वेलर्स की छत पर आज सुबह एक 20 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम प्रतीक्षा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ और जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि जांच जारी है, कारण स्पष्ट होने पर ही कुछ कहा जा सकेगा।











