फाइट नाइट दंगल (बॉक्सिंग) रिंग में दिखाया दम,मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का महामुक़ाबला संपन्न हुआ,इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का भव्य आयोजन।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बॉक्सिंग प्रेमियों के लिए एक भव्य बॉक्सिंग दंगल का आयोजन अंबुजा मॉल में किया गया,यह आयोजन Indian Amateur Boxing Federation (IABF) के तत्वावधान में “IABF फाइट नाइट दंगल” 24 अप्रैल 2026 को किया, जिसमें मध्यप्रदेश बनाम छत्तीसगढ़ (MP vs CG) के बीच रोमांचक मुकाबले हुए यह छत्तीसगढ़ में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित हुआ प्रो बॉक्सिंग फाइट नाइट इवेंट है, जिसे *“रोड टू लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक”* से भी जोड़ा गया है।इस फाइट नाइट में कुल 8 वजन कैटेगरी में मुकाबले हुए, जिनमें 5 पुरुष और 3 महिला बॉक्सर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राज्य के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों के उभरते और अनुभवी मुक्केबाज रिंग में उतरे जिससे दर्शकों को जोरदार और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबलों का अनुभव मिलाकार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें खिलाड़ियों के लिए कैश प्राइज सहित कई आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और प्रतिस्पर्धा दोनों देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य न केवल प्रदेश में बॉक्सिंग खेल को बढ़ावा देना है, बल्कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का मंच भी उपलब्ध कराना है। इसी कार्यक्रम में डॉ.राकेश मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष IABF, छत्तीसगढ़ में इसको बढ़ावा देने के एक नई टीम का गठन किया गया जिसमें हर्षिता पांडे को छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष बनाया गया आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मिश्र और महासचिव राकेश ठाकरान मंत्री टैंक राम वर्मा विधायक अनुज शर्मा, महिला बाल आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, अब संघ आयोग के अध्यक्ष छाबड़ा, नवभारत के ग्रुप इंचार्ज उमाशंकर व्यास भी मौजूद रहें।आयोजन समिति के सचिव अमन यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हर्षिता पांडेय बनी छत्तीसगढ़ बॉक्सिंग फेडरेशन की अध्यक्षअमन यादव महासचिव, सौरभ बरडिया कोषाध्यक्ष बने रायपुर,इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र एवं महासचिव राकेश ठकरान की उपस्थिति में शुक्रवार को क्वींस क्लब रायपुर में छत्तीसगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की आमसभा सम्पन्न हुई। इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन की नई कायकर्कारिणी एवं विभिन्न आयोगों और समितियों की घोषणा की गई। भाजपा नेत्री हर्षिता पाण्डेय को अध्यक्ष मनोनीत किया गया और रामकुमार टोप्पो, उमाशंकर व्यास, आर. जे. कुशवाहा, अमरजीत छाबड़ा एवं अनिल लुंकड़ को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा अमन यादव को महासचिव व सौरभबरड़िया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संयुक्त सचिव के रूप में अंजनेशशुक्ला, प्रणव शंकर साहू, सीए अभिषेक, रमाकान्त साहू, नीता नंदा, अंजय भगेल एवं नीरज शर्मा कालिया को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही विभिन्न आयोगों एवं समितियों का गठन भी किया गया है, जिनमें हरबंश कौर (एथलीट्स कमीशन), किशोर योगी (कोचिंग), डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल (मेडिकल), नमिता निकोशे (रिंग ऑफिशियल), करण सोनकर (रजिस्ट्रेशन), दीपिका शौरी (महिला आयोग), अतीत अग्रवाल (प्रेस एवं जनसंपर्क), ओमकार साहू (इक्विपमेंट) रघुराज गरचा (आर्बिट्रेशन), राम नारायण व्यास (इलेक्शन), प्रतीक केव्लान (मार्केटिंग), आशीष गांजर (शिकायत निवारण), वरिंदर कौर (यौन उत्पीड़न निरोधक समिति), ओंकार बैस (एथिक्स)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *