राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज टिफिन मीटिंग का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य संगठन में आत्मीयता और सहभागिता को बढ़ावा देना है।आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ राजधानी रायपुर के भाटागांव में भाजपा के परिवारजनों के संग भोजन साझा किया। टिफिन मीटिंग में अपने साथ लाए भजिया और पताल की चटनी कार्यकर्ताओं को परोसी, वहीं साथियों द्वारा लाए पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों ने इस मिलन को और विशेष बना दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशकों पूर्व ‘टिफिन बैठक’ की परंपरा प्रारंभ की थी, जिसका उद्देश्य संगठन में आत्मीयता और सहभागिता को बढ़ावा देना है। यह परंपरा आज भी भाजपा के संगठनात्मक जीवन की महत्वपूर्ण पहचान है।













Leave a Reply