27 अप्रैल 2026
रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल को लेकर तीखी बहस और हंगामा हुआ, जिसमें भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला। यहां तक की नेता प्रतिपक्ष का माइक तक भाजपा के पार्षदों ने नीचे कर दिया, क्यों की नेता प्रतिपक्ष ने कहा की यह लोग अंग्रेजों के मुखबिर थे इस बात को लेकर भारी हंगामा हुआ, कुछ समय सदन की कार्रवाई भी रुकी,सभापति सूर्यकांत राठौड़ की अध्यक्षता में बुलाई गई इस बैठक में महिला सशक्तिकरण और जनजागरूकता अभियानों पर चर्चा के साथ-साथ, भाजपा ने कांग्रेस की भूमिका पर निंदा प्रस्ताव भी पेश किया। सभा के दौरान बीजेपी पार्षदों ने “कांग्रेस शर्म करो” के नारे लगाए। भाजपा पार्षदों ने सदन में काली पट्टी ओर काले कपडे पहने कर आय , लोकसभा में पेश महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर निंदा प्रस्ताव लाया गया।बैठक का एजेंडा: मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण को लेकर अल्पकालिक जनजागरूकता अभियान के आयोजन और प्रभावी समन्वय पर चर्चा की जानी थी।














Leave a Reply