कांकेर
: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। Id विस्फोट के कारण जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के 4 जवान शहीद हो गए हैं। जबकि एक जवान घायल था घायल जवान को इलाज को लिए अस्पताल भेजा गया लेकिन सूत्रों की जानकारी के मुताबिक वह जवान भी शहीद हो गया । छत्तीसगढ़ राज्य को 31 मार्च को सशस्त्र माओवादियों से मुक्त घोषित किए जाने के बाद नक्सल गतिविधियों से जुड़ी विस्फोट की यह पहली घटना है। ID blast हो गया, सुरक्षाबल के जवानसर्चिंग पर निकले थे। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में कांकेर-नारायणपुर जिले की सीमा के पास सुरक्षाबलों को बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने और गश्त के लिए भेजा गया था। उन्होंने बताया कि बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के अभियान के दौरान हुए विस्फोट होने से जवान घायल हो गए।शहीद जवानों के नामअधिकारियों ने बताया कि इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढपाले , अत्याधिक जख्मी होने से घटना स्थल पर ही शहीद हो गए एवं कांस्टेबल परमानंद कोमरा को उपचार हेतु भेजा लेकिन वही शहीद हो गया ।कांकेर जिला पुलिस दल id को निष्क्रिय कर रहा था, तभी वह आकस्मिक रूप से विस्फोटित हो गया, जिसके कारण तीन पुलिस बल के सदस्यों की मृत्यु हो गई, जबकि एक पुलिस बल का सदस्य गंभीर रूप से घायल था जो बाद में वह भी शहीद हो गया कुल 4 जवान शहीद हुए।













Leave a Reply