भीषण गर्मी में 100 पानी की टंकियां, पक्षी घर व परिंडे वितरित, सेवा कार्य में उमड़ा जनसमूह,जीवों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है –

भीलवाड़ा 8 मई 2026

राजस्थान भीलवाड़ा में जीव दया अभियान के तहत 100 पानी की टंकियां, पक्षी घर व परिंडे वितरित, सेवा कार्य में उमड़ा जनसमूहजीवों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है – महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन महाराजभीलवाड़ा, भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों एवं गौवंश की प्यास बुझाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद के तत्वाधान में संचालित “जीव दया अभियान” के अंतर्गत आज हरि सेवा धाम में सेवा कार्य का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन महाराज के पावन सानिध्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरान 100 सीमेंट की पानी की टंकियों, गौ-पात्रों तथा पक्षियों के लिए परिंडे एवं घोंसलों (पक्षी घर) का निःशुल्क वितरण किया गया। इस पहल से शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में पशु-पक्षियों को भीषण गर्मी के दौरान राहत मिल सकेगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन महाराज ने कहा कि “जीवों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद द्वारा संचालित जीव दया अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *