नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है. एजेंसी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि
3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी. नई परीक्षा की तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी.
एजेंसी के मुताबिक, 8 मई को परीक्षा से जुड़े मामलों को स्वतंत्र जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेजा गया था. इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिले इनपुट और जांच रिपोर्ट की समीक्षा की गई.
NEET 2026 परीक्षा निरस्त. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज कहा कि एमबीबीएस कोर्स के लिए 3 मई 2026 को आयोजीत नीट परीक्षा को भारत सरकार के अनुमोदन के बाद निरस्त कर दिया गया है. नई तिथि कि घोषणा अलग से कि जाएगी.












Leave a Reply