रायपुर में कैनाल रोड 2.0 बनें की खबर टूटेंगे 800 घर से लोग नेताओं, अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।

रायपुर में टूटेंगे 800 घर खून के आसू रो रहे हजारों लोग ! जगह के नाम
गुरुमुख नगर, पचपेड़ी नाका, भाटागाँव , कैनाल रोड 2.0, नहर, रिंग रोड-1, आरंग, चांदनीडीह

रायपुर के गुरुमुख नगर, पचपेड़ी नाका से भागनगांव तक रहने वाले लोगों में डर का माहौल है। कैनाल रोड 2.0 के निर्माण को लेकर अब करीब 900 से ज्यादा परिवारों के घर टूटने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले आश्वासन दिया गया था कि सड़क निर्माण नहर तक ही सीमित रहेगा और किसी का घर नहीं तोड़ा जाएगा, लेकिन अब सर्वे के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है।

निवासियों का कहना है कि रिंग रोड और नए हाईवे बनने के बाद इस मार्ग पर अतिरिक्त चौड़ीकरण की जरूरत नहीं है, फिर भी सड़क विस्तार के नाम पर बस्तियों पर खतरा मंडरा रहा है। लोगों का आरोप है कि अगर सड़क की चौड़ाई कम कर दी जाए और नहर तक ही काम सीमित रखा जाए तो सैकड़ों परिवार उजड़ने से बच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *