छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन विभाग के नवनियुक्त सचिव एस. भारतीदासन ने आज छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा राज्य में पर्यटन विकास के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।

छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन विभाग के नवनियुक्त सचिव एस. भारतीदासन ने आज छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा राज्य में पर्यटन विकास के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और विभागीय अधिकारियों द्वारा राज्य में संचालित पर्यटन परियोजनाओं, नई पर्यटन संभावनाओं, अधोसंरचना विकास, प्रचार-प्रसार गतिविधियों तथा पर्यटकों की सुविधाओं से संबंधित प्रस्तुतिकरण दिया गया।सचिव भारतीदासन ने प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी रूप से स्थापित करने की आवश्यकता है। उन्होंने पर्यटन स्थलों के समग्र विकास, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार, बेहतर प्रचार-प्रसार तथा स्थानीय समुदाय की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। छत्तीसगढ़ के विभिन्न गढ़ों (पैलेस) का एक गौरवशाली इतिहास रहा है जिसके बारे में पर्यटकों को जानकारी और रॉयल अनुभव प्रदान करने की दृष्टि से भी हैरिटेज टूरिज्म पर भी योजना बनाने, पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग, डिजिटल प्रमोशन,सशक्त परिवहन व्यवस्था,इको-टूरिज्म गतिविधियों के विस्तार एवं पर्यटक अनुभव को और बेहतर बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। साथ ही विभागीय अधिकारियों को पर्यटन विकास कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के सभी शाखा प्रमुख उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *