खालसा स्कूल परिसर, पंडरी रायपुर में आयोजित “सिख विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह” में प्रदेशभर के मेधावी सिख विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

राजधानी रायपुर में आज खालसा स्कूल परिसर, पंडरी रायपुर में आयोजित “सिख विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह” में प्रदेशभर के मेधावी सिख विद्यार्थियों को सम्मानित किया 🌟छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही करियर मार्गदर्शन सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा , डॉ. रमन झा, सरदार गुरप्रीत सिंह बाबरा , सरदार एच. एस. हुरा जसबीर सिंह घुम्मन तथा करियर काउंसलर अजीत वरवंडकर की गरिमामयी उपस्थिति रही।मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण ही सफलता की असली पहचान है। सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। ✨

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *