सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, खारून तट हाटकेश्वर नाथ महादेव मंदिर सहित पूरे प्रदेश में गूंजे हर-हर महादेव जय कारा।

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, खारून तट हाटकेश्वर नाथ महादेव मंदिर सहित पूरे प्रदेश में गूंजे हर-हर महादेव जय कारा।

रायपुर, 3 अगस्त। सावन मास के पहले सोमवार को राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही शिवालयों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। रायपुर के खारून नदी तट स्थित हाटकेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बुढ़ापारा स्थित प्राचीन भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।श्रद्धालुओं ने परिवार सहित मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का दूध, जल, चंदन और गंगाजल से अभिषेक किया। साथ ही बिल्वपत्र, धतूरा, आक के फूल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा।प्रदेश के प्रमुख शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिर समितियों द्वारा दर्शन और पूजन की सुचारु व्यवस्था की गई, वहीं सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन भी मुस्तैद रहा।सावन का पहला सोमवार श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। परिवारों ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे प्रदेश में शिवभक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, जिसने सावन के पावन पर्व को और भी आध्यात्मिक बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *