इंदौर। कुलदेवी माँ वाराही माता एवं श्री चारभुजानाथ जी के पावन धाम में पांच दिवसीय भव्य मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 18 सितंबर शुक्रवार से 22 सितंबर मंगलवार 2026 तक आयोजित होगा।महोत्सव को लेकर समाजजनों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। इस अवसर पर परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजकों ने सभी समाजजनों एवं परिवारों से मेले में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया है।आयोजक— वाराही भक्त, मंडल
वाराही धाम में 18 से 22 सितंबर तक 5 दिवसीय भव्य मेला महोत्सव।












