भादो जात्रा में लगी अनोखी अदालत, 35 देवी-देवताओं को आजीवन कारावास,केशकाल, बस्तर की अनूठी आदिवासी परंपराओं में शामिल ।

केशकाल की भादो जात्रा में एक बार फिर ‘देवताओं की अदालत’ लगी। जात्रा के दूसरे दिन आयोजित इस पारंपरिक अदालत में इंसानों के बजाय देवी-देवताओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई।इस दौरान कुल 157 मामले पारंपरिक देव-अदालत के सामने पेश किए गए। इनमें से 35 मामलों में देवी-देवताओं को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। स्थानीय मान्यता और परंपरा के अनुसार, दोषी माने गए देवताओं को प्रतीकात्मक रूप से कारावास दिया जाता है।भादो जात्रा के दौरान होने वाली यह अनूठी रस्म बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और सदियों पुरानी परंपराओं को दर्शाती है। देवताओं की अदालत में ग्रामीण अपनी मान्यताओं और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप देवी-देवताओं से जुड़े विवाद प्रस्तुत करते हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका निराकरण किया जाता है।केशकाल की भादो जात्रा में होने वाली यह देव-अदालत हर वर्ष लोगों के आकर्षण का केंद्र रहती है। यह परंपरा बस्तर की लोक आस्था, संस्कृति और आदिवासी जीवन-पद्धति की विशिष्ट पहचान मानी जाती है।