17 सितंबर शाम 7 बजे हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया, राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में होंगे जगह-जगह भव्य आयोजन।

’रायपुर, 16 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल से होगी।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे शाम 7 बजे अपने घर में दीप जलाकर सेवा, आभार और सकारात्मकता का संदेश दें। उन्होंने लोगों से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किसी जरूरतमंद की मदद, बुजुर्गों का सम्मान, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता या शिक्षा में सहयोग जैसे किसी सेवा कार्य का संकल्प लेने का भी आग्रह किया।अभियान के दौरान ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’ सहित, प्रदेश भर में राजधानी सहित कई कार्यक्रमव होंगे, साथ ही रक्तदान शिविर,मरीज को अस्पतालों में फल ,वितरण जगह भंडारे भिन्न जनभागीदारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।