14 सितम्बर 2026 डीडवाना: राजस्थान निकाय चुनाव का सबसे रोचक चुनाव परिणाम सामने आया है। यहां डीडवाना कुचामन जिले की परबतसर नगर पालिका में बीजेपी प्रत्याशी को महज एक ही वोट मिला है। हैरानी की बात यह रही कि क्या उनके परिवार वालों और पड़ोसियों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं तक ने उन्हें वोट नहीं दिया है। परबतसर नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 से वो बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में थे। लेकिन उन्हें तो अपनों ने ही धोखा दे दिया।BJP प्रत्याशी को पत्नी और मां-बाप ने भी नहीं दिया वोटहालांकि बीजेपी प्रत्याशी के समर्थकों का कहना है कि उनके परिजन दूसरे वार्ड के मतदाता है, इसलिए परिजनों पर सवाल उठाना सही नहीं है।परबतसर नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 से खड़े हुए बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चंद्र को उम्मीद थी कि बीजेपी की टिकट पर वह जीत हासिल कर लेंगे। लेकिन उन्हें इतना बड़ा झटका लगने की उम्मीद नहीं थी। जब परिणाम जारी हुआ तो पता चला कि उन्हें महज एक ही वोट मिला है। कांग्रेस की हिना खानम को 376 वोट मिले। जबकि निर्दलीय रसीद खां भी 195 वोट पाने में कामयाब रहे।पत्नी और माता-पिता ने भी दिया कांग्रेस को वोटबीजेपी प्रत्याशी कैलाश चंद के वार्ड नंबर 13 में कुल 573 वोट पड़े थे। लेकिन कैलाश चंद्र को महज एक ही वोट मिला। यहां तक कि उनकी पत्नी और माता-पिता ने भी कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दे दिया। परबतसर नगर पालिका में हालांकि बीजेपी का परचम लहराया गया। यहां 25 में से 13 वार्ड में बीजेपी ने जीत हासिल की। 12 पर कांग्रेस को जीत मिली। डीडवाना नगर परिषद में हालांकि कांग्रेस को बहुमत मिला है। यहां 40 में से 14 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। जबकि 16 पर कांग्रेस का कब्जा रहा है। बीजेपी महज 9 सीटों पर जीत हासिल कर पाई। इसी तरह कुचामन नगर परिषद में भी निर्दलीयों का बोलबाला रहा। यहां कांग्रेस के खाते में 17 वार्ड तो निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 13 वार्ड आए। बीजेपी ने भी यहां 15 पर जीत दर्ज की है।
BJP प्रत्याशी को मिला महज एक वोट; राजस्थान निकाय चुनाव का सबसे रोचक रिजल्ट।















Leave a Reply