अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल का दूरदर्शी निर्णय, अग्निवीरों के अनुभव और कौशल का राष्ट्रहित में होगा बेहतर उपयोग
युवाओं को राष्ट्रसेवा के साथ सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
रायपुर, 4 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अग्निवीरों के लिए दो वर्ष की अतिरिक्त ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ को स्वीकृति दिए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे अभिनंदनीय और दूरदर्शी पहल बताया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस निर्णय से अग्निवीरों को चार वर्ष की प्रारंभिक सैन्य सेवा पूरी करने के बाद दो वर्ष तक अतिरिक्त राष्ट्रसेवा का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक अग्निवीर नियमित सैन्य सेवा में भी शामिल हो सकेंगे।
उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण निर्णय अग्निवीरों के अनुभव, कौशल और सामर्थ्य का राष्ट्रहित में बेहतर उपयोग सुनिश्चित करेगा। साथ ही युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने और राष्ट्रसेवा के नए अवसर प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे देश की रक्षा व्यवस्था को अनुभवी और प्रशिक्षित युवाओं की क्षमताओं का लाभ मिलेगा तथा राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित युवाओं का मनोबल और अधिक मजबूत होगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल युवाओं के भविष्य और देश की सुरक्षा दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। जनभारत संवाद












