6 अक्टूबर 2026/छत्तीसगढ़ की जूनियर गर्ल्स जूनियर टीम। छत्तीसगढ़ की बेटियों एक बार जोर लगाओ तो गोल्ड मेडल हमारा ही होगा। का नारा गूंज रहा है
छत्तीसगढ़ की हमारी गर्ल्स जूनियर टीम ने जम्मू कश्मीर में आयोजित 21 नेशनल चैंपियनशिप के पहले मैच में सीधे 3_0,फिर कर्नाटक को भी 3_0 और उसके बाद तमिलनाडू को 3_1 से हराकर फाइनल में जगह सुनिश्चित की।एकतरफा धमाकेदार प्रदर्शन में कोच रीमा रॉय,मैनेजर दिलीप विश्वकर्मा,और राज्य सॉफ्ट टेनिस संघ के महासचिव प्रमोद ठाकुर की प्रतिष्ठा को चंचल सारथी,प्रेरणा फ़रिक़ार,संजना फरिकार,रिया सोनकर,यामिनी निषाद,एल्फी जोसेफ,अंजली सिन्हा,रंजना चौहान ने पूरी मेहनत कर एकतरफा जीत दिलाकर और बढ़ा दिया।
छत्तीसगढ़ राज्य सॉफ्ट टेनिस संघ के अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल पुस्दक र Anil Pusadkar ओर राज्य की जनता की ओर से टीम के खिलाड़ियों कोच मैनेजर और संघ के सभी अन्य पदाधिकारियों को भी बहुत बहुत बधाई।











