रामगढ़ में होमगार्ड के लिए साड़ी के पल्लू से शुरू हुई वह रफ्तार अब प्रोफेशनल स्पोर्ट्स किट तक पहुंच चुकी है। सोशल मीडिया पर अपने अदम्य हौसले से तहलका मचाने वाली वही महिला अब पूरे दमखम के साथ ट्रैक पर पसीना बहाती नजर आ रही हैं।

साड़ी के पल्लू से शुरू हुई वह रफ्तार अब प्रोफेशनल स्पोर्ट्स किट तक पहुंच चुकी है। सोशल मीडिया पर अपने अदम्य हौसले से तहलका मचाने वाली वही महिला अब पूरे दमखम के साथ ट्रैक पर पसीना बहाती नजर आ रही हैं।लिबास भले बदल गया हो, लेकिन आंखों में वही पुरानी चमक और कदमों में वही बेखौफ जुनून आज भी बरकरार है। यह सिर्फ एक वायरल वीडियो की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष की मिट्टी से निकलकर अपने सपनों को नया मुकाम देने का एक ऐसा जज्बा है जो हर किसी को आगे बढ़ने की हिम्मत देता है।

रामगढ़ में एक महिला अभ्यर्थी का जज्बा इन दिनों चर्चा में है। साड़ी पहने और नंगे पांव यह महिला तपते मैदान में 1600 मीटर की दौड़ लगा रही है। पैरों में जूते नहीं हैं, दौड़ने के लिए कोई खास पोशाक भी नहीं, लेकिन नौकरी की उम्मीद में कदम लगातार आगे बढ़ते रहे। दरअसल, रामगढ़ में होमगार्ड जवानों की बहाली होने वाली है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों में कुल 284 पदों पर 24 अक्टूबर से 5 नवंबर तक बहाली होगी। इसमें महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण है।

वायरल वीडियो रामगढ़ के सिद्धो-कान्हू मैदान में हुए ट्रायल का बताया जा रहा है। 2 और 4 अक्टूबर को अंकित रणर एकेडमी की ओर से कराए गए ट्रायल में बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी शामिल हुईं। आयोजकों के मुताबिक, कई महिलाओं ने साड़ी में दौड़ लगाई और चयनित भी हुईं। विज्ञापन के अनुसार महिला अभ्यर्थियों को 1600 मीटर दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी है, जबकि 8 मिनट में पूरा करने पर एक्सीलेंट माना जाएगा। पुरुषों के लिए समय सीमा 5 मिनट है। तलाकशुदा और विधवा महिलाओं के लिए 5 प्रतिशत पद आरक्षित हैं।

Ramgarh #jharkhand #HomeGuards

दुनिया में पति नहीं,अपने सास ससुर के साथ रहती है वायरल कविता देवी होमगार्ड दौड़ दौड़ने साड़ी पहन कर चली गई थी…