8 अक्टूबर 2026/रायपुर में 40 हजार संपत्तियां रिकॉर्ड से गायब, निगम को 80 करोड़ के प्रॉपर्टी टैक्स का नुकसान रायपुर। राजधानी रायपुर में संपत्तियों के रिकॉर्ड को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। नगर निगम के रिकॉर्ड से करीब 40 हजार संपत्तियां गायब होने की जानकारी सामने आई है। इनमें लगभग 12 हजार मकान, 15 हजार दुकानें और 13 हजार भूखंड शामिल बताए जा रहे हैं। इन संपत्तियों के रिकॉर्ड में नहीं होने के कारण नगर निगम को करीब 80 करोड़ रुपये के प्रॉपर्टी टैक्स का नुकसान होने का अनुमान है।रडार, ड्रोन और डोर-टू-डोर सर्वे से होगी तलाशगायब संपत्तियों की पहचान के लिए नगर निगम अब आधुनिक तकनीक का सहारा लेने की तैयारी में है। इसके लिए रडार सर्वे, ड्रोन सर्वे और डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से शहर की संपत्तियों का दोबारा सत्यापन किया जाएगा। सर्वे के जरिए मौके पर मौजूद संपत्तियों और निगम के रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा।डुप्लीकेट आईडी की भी होगी जांचसर्वे के दौरान केवल गायब संपत्तियों को ही नहीं खोजा जाएगा, बल्कि डुप्लीकेट प्रॉपर्टी आईडी की भी पहचान की जाएगी। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि कहीं एक ही संपत्ति के लिए एक से अधिक आईडी तो दर्ज नहीं हैं।टैक्स व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायदनगर निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य संपत्तियों का वास्तविक और अद्यतन रिकॉर्ड तैयार करना तथा प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को व्यवस्थित करना है। सर्वे पूरा होने के बाद सामने आने वाली संपत्तियों को रिकॉर्ड में शामिल करने और पात्र संपत्तियों से नियमानुसार टैक्स वसूली की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है।अब देखना होगा कि सर्वे के बाद रिकॉर्ड से गायब इन 40 हजार संपत्तियों की वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है और नगर निगम को राजस्व के रूप में कितनी राशि वापस मिल पाती है।
रायपुर में 40 हजार संपत्तियां रिकॉर्ड से गायब, निगम को 80 करोड़ के प्रॉपर्टी टैक्स का नुकसान।











