विवादित वीडियो पोस्ट कर घिरे अमित जोगी, आलोचना के बाद हटाया पोस्ट, सार्वजनिक रूप से मांगी माफी, लेकिन लोगों लोगो का कहना है अमित जोगी पर सख्त कर्रवाई हो।

3 नवंबर 2026 /रायपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बनाया था व्यंग्यात्मक वीडियो, अमित जोगी बोले- विरोध जारी रहेगा, लेकिन तरीका सभ्य रखूंगा**

रायपुर।** छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित जोगी के बेटे और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अमित जोगी विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर साझा किए गए एक आपत्तिजनक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई। विवाद बढ़ने पर अमित जोगी ने वीडियो हटाते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।#

## वोट चोरी के मुद्दे पर जताया था विरोधदरअसल, अमित जोगी ने कथित वोट चोरी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताने के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो में दो लोगों को प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के मुखौटे पहने हुए दिखाया गया था। इसके बाद दोनों की सांकेतिक शादी और हनीमून के नाम पर एक वीडियो प्रस्तुत किया गया।वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अमित जोगी के विरोध जताने के तरीके को लेकर सवाल उठने लगे। कई लोगों ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए आलोचना की। विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो हटा दिया।##

# अमित जोगी ने स्वीकार की गलती, मांगी माफीविवाद के बाद अमित जोगी ने एक पोस्ट के माध्यम से अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि सुबह उन्हें एहसास हुआ कि जिस संदेश को वह देना चाहते थे, वह उनके विचारों के अनुरूप था, लेकिन उसे प्रस्तुत करने का तरीका उचित नहीं था।अमित जोगी ने कहा कि खुद का मजाक बनाकर अपनी बात रखना अलग है, लेकिन हनीमून जैसी निजी जगह को व्यंग्य का हिस्सा बनाना ऐसी सीमा है, जिसे वह पार नहीं करना चाहते। उन्होंने अपनी पोस्ट से आहत हुए लोगों से दिल से माफी मांगी।### व्यवस्था के खिलाफ विरोध जारी रखने की बातअमित जोगी ने स्पष्ट किया कि व्यवस्था के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा, लेकिन भविष्य में अपनी बात अधिक सभ्य और उचित तरीके से रखने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि आज के समय में सभ्यता की परिभाषा लगातार बदल रही है।#

## राजनीति में लगातार सक्रिय हैं अमित जोगीगौरतलब है कि अमित जोगी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के बेटे हैं और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने कुछ सीटों पर सफलता हासिल की थी, जबकि 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को अपेक्षित कामयाबी नहीं मिली। राजनीति के साथ अमित जोगी वकालत भी करते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं,ओर कहीं आम जनों ने अमित जोगी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोग कहना है कि देश के प्रधानमंत्री का इस तरह से वीडियो जारी करना गलत है