**3 नवंबर 2026/रायपुर।** दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की माताओं और बहनों को राज्य सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। महतारी वंदन योजना के तहत नवंबर माह की 33वीं किस्त का अंतरण आज 3 नवंबर को राज्योत्सव समारोह के दौरान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये की राशि सीधे अंतरित की जाएगी।### अमित शाह करेंगे राशि का अंतरणराज्योत्सव समारोह के मुख्य मंच से भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महतारी वंदन योजना की राशि का अंतरण किया जाएगा। दीपावली से पहले खातों में राशि पहुंचने से प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों में उत्साह का माहौल है।### 67 लाख 40 हजार से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभयोजना के तहत ई-केवाईसी पूर्ण करा चुकीं प्रदेशभर की 67 लाख 33 हजार 502 महिला हितग्राहियों को नवंबर माह की नियमित किस्त प्रदान की जाएगी। वहीं नियद नेल्ला नार कैंप क्षेत्र की 6 हजार 908 महिलाओं को उनकी 13वीं किस्त की राशि दी जाएगी। इस प्रकार कुल 67 लाख 40 हजार 410 महिलाएं इस चरण में लाभान्वित होंगी।### 32 किस्तों में मिल चुके हैं 20 हजार करोड़ से अधिकछत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को हुई थी। योजना की पहली किस्त 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से प्रदान की गई थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अब तक 32 किस्तों के माध्यम से महिलाओं को कुल 20 हजार 717 करोड़ 87 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।33वीं किस्त के अंतरण के बाद योजना के तहत वितरित कुल राशि बढ़कर 21 हजार 350 करोड़ 50 लाख रुपये हो जाएगी।### महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलमहतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को निरंतर आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस राशि से महिलाएं अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ ही परिवार की आर्थिक गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।योजना की हितग्राही महिलाएं भुगतान की स्थिति एवं अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट **mahtarivandan.cgstate.gov.in** तथा मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकती हैं।










