ब्रेकिंग न्यूज: महादेव सट्टा ऐप का आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, कल स्पेशल कोर्ट में होगी पेशी**ओमान से प्रत्यर्पण के बाद सीबीआई की टीम लेकर पहुंची राजधानी, मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश करने की तैयारी,करीब 6 हजार करोड़ रुपये के कथित सट्टा घोटाले में मुख्य आरोपी और प्रमोटर है सौरभ चंद्राकर।

3 नवंबर 2026/रायपुर।** महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर सीबीआई की टीम मंगलवार को रायपुर पहुंच गई। ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाए गए सौरभ चंद्राकर को दिल्ली से विमान के जरिए राजधानी लाया गया है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बुधवार को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किए जाने की तैयारी है।

कल अदालत में होगी पेशीदिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने सीबीआई को सौरभ चंद्राकर का दो दिन का ट्रांजिट रिमांड दिया था। अदालत ने उसे 4 नवंबर या उससे पहले रायपुर की विशेष अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है। रायपुर पहुंचने के बाद जांच एजेंसी उससे महादेव सट्टा ऐप मामले में पूछताछ के लिए रिमांड मांग सकती है। ### महादेव सट्टा ऐप मामले में अहम कड़ीसौरभ चंद्राकर महादेव ऑनलाइन बुक सट्टा नेटवर्क का प्रमुख प्रमोटर और इस मामले का मुख्य आरोपी है। केंद्रीय जांच एजेंसियां कथित अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही हैं। सौरभ की भारत वापसी को जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जनभारत संवाद | रायपुर