**4 नवंबर 2026/देवास।** मध्यप्रदेश के देवास जिले में खातेगांव थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे खातेगांव लेकर जा रही थी। इसी दौरान देवास जिले में राजोदा और बरोठा के बीच आरोपी ने पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश की।बताया जा रहा है कि भागने के प्रयास के दौरान आरोपी ने एक एएसआई की रिवॉल्वर छीनकर पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में जा लगी।घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।गौरतलब है कि खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या के मामले ने प्रदेश में सनसनी फैला दी थी। मुख्यमंत्री द्वारा शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद पुलिस इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है।**फिलहाल आरोपी का उपचार जारी है और मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।*





















