कांग्रेस का देशव्यापी अभियान: 25-26 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम, सभी राज्यों की राजधानियों में निकलेगा संविधान रक्षा मार्च

17 नवंबर 2026/नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर देशव्यापी अभियान चलाने की तैयारी की है। पार्टी की ओर से 25 और 26 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 26 नवंबर को देश के सभी राज्यों की राजधानियों में संविधान रक्षा मार्च निकाला जाएगा।कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस संबंध में पार्टी संगठन को सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर के माध्यम से कार्यक्रम की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं।पार्टी ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर ‘वोट रक्षक’ नियुक्त करने की भी योजना बनाई है। इसके माध्यम से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मतदाता सूची से जुड़े मामलों पर निगरानी रखने की पहल की जाएगी।कांग्रेस के इस अभियान के तहत संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदान प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।महत्वपूर्ण अपडेट: 25 और 26 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर बाद की तारीख के लिए रखा गया है। 26 नवंबर को राज्यों की राजधानियों में मार्च निकलेगा। ‘वोट रक्षक’ अभियान के तहत 22 से 30 नवंबर तक हटाए गए मतदाताओं के नामों का बूथ स्तर पर सत्यापन भी किया जाएगा।