वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का दीपावली मिलन समारोह संपन्न, कार्टून के सामाजिक प्रभावों पर हुई रोचक चर्चा**

17 नवंबर 2026/रायपुर।** वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह एवं सोशल एक्टिविटी ग्रुप की बैठक रविवार, 15 नवंबर को देवेन्द्र नगर स्थित होटल रियल केम्बो में आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट एवं कार्टून वाच के संपादक त्रयंबक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के स्मरण और दीपावली की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने संस्था की आगामी गतिविधियों एवं भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा चाणक्य स्मृति दिवस पर परिचर्चा एवं धार्मिक प्रश्नोत्तरी, परिवार परिचय सम्मेलन के माध्यम से योग्य युवक-युवतियों के लिए वैवाहिक रिश्ते उपलब्ध कराना, महिला शिखर सम्मान, भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती, तीज महोत्सव पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर तथा धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने सभी सदस्यों से आगामी कार्यक्रमों के लिए संयोजक नियुक्त कर तैयारियां प्रारंभ करने का आह्वान किया।**कार्टून के सामाजिक प्रभाव पर हुई रोचक चर्चा**कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘कार्टून का समाज पर प्रभाव’ विषय पर आयोजित परिचर्चा रही। इसमें मुख्य अतिथि त्रयंबक शर्मा सहित सभी सदस्यों ने अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। चर्चा के दौरान चंदामामा, लोटपोट, मधु मुस्कान जैसी लोकप्रिय पत्रिकाओं से लेकर आज तक के ‘सो सॉरी’ कार्यक्रम और टेलीविजन पर प्रसारित बच्चों के कार्टून तक के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। सदस्यों ने कार्टून के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों पर अपने विचार रखे।इस दौरान हास्य-विनोद के कई रोचक प्रसंग भी सामने आए। एक महिला सदस्य ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके घर में पांच कार्टून हैं। वहीं यशवंत पुरोहित ने चुटकी लेते हुए कहा कि आदमी जन्म से ही कार्टून के रूप में आता है और मां 25 साल तक मेहनत करके उसे इंसान बनाती है। इसके बाद जिंदगी में पत्नी आती है और उसे फिर से कार्टून बनाने में लग जाती है। उनकी इस टिप्पणी पर उपस्थित सदस्यों के बीच जमकर ठहाके लगे।**इनकी रही प्रमुख भूमिका**कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत पुरोहित, सलाहकार त्रिभुवन तिवारी एवं महासचिव सुमन मिश्रा रहे। अंत में महासचिव डॉ. सुनील ओझा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, अरविन्द ओझा, नमिता शर्मा, डॉ. सुनील ओझा, रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, सुमन मिश्रा, प्रीति मिश्रा, मिथिलेश रिछारिया, संजय अवस्थी, अभिषेक त्रिपाठी, सुनीता शर्मा, कनकलता मिश्रा, रमाकांत दुबे, अभिलाषा दुबे, अर्चना तिवारी, विद्या भट्ट, रीता तिवारी, संगीता पुरोहित, नीरज जोशी, उमेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।**प्रेषक:** अरविन्द ओझाअध्यक्ष, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़