*रायपुर/धमतरी।** धमतरी जिले के कुरुद में बिना नंबर प्लेट की तेज रफ्तार बाइक से घूमने वाले दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों युवकों को हथकड़ी पहनाकर नगर में जुलूस निकाला और नारे भी लगवाए। इस कार्रवाई के बाद राजधानी रायपुर में भी , कचना क्षेत्र सहित कई इलाकों में आवारा गिर्दी करने वाले सड़कों पर देर रात तक खड़े रहने और झुंड बनाकर खड़े रहने वाले,पेट्रोल चोरी, नशा खोरी ओर बवेजा सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ, और चोरी के वाहनों के इस्तेमाल को लेकर सख्त पुलिस कार्रवाई की मांग उठने लगी है। रायपुर में भी चोरी की गाड़ियों से घूमने वालों पर हो कार्रवाई राजधानी रायपुर में भी वाहन चोरी की घटनाओं और चोरी के वाहनों के कथित इस्तेमाल को लेकर लोगों में चिंता बनी रहती है। आरोप है कि कुछ लोग चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल देर रात घूमने, नशा करने और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में करते हैं। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा सख्त निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता महसूस की जा रही है। कुरुद जैसी कार्रवाई रायपुर में भी होनी चाहिए?कुरुद पुलिस की कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या राजधानी रायपुर में भी वाहन चोरी करने वालों और चोरी के वाहनों का इस्तेमाल करने वाले आरोपियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? क्या ऐसे आरोपियों को जेल भेजना पर्याप्त है या कानून के दायरे में सार्वजनिक रूप से कार्रवाई भी जरूरी है?हालांकि, किसी भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कानून और न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार होना आवश्यक है।### जनता की राय क्या है?क्या रायपुर पुलिस को वाहन चोरों और चोरी के वाहनों से घूमने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाना चाहिए?क्या ऐसे आरोपियों पर कठोर कार्रवाई और जेल भेजने की जरूरत है?**अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आपकी राय राजधानी की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण है।**और पुलिस को शिकायत जरूर करें














