रायपुर में बिना लाइसेंस क्रीम बनाने के ठिकाने पर ड्रग विभाग का छापा, उत्पाद जब्त,महावीर नगर में अवैध रूप से क्रीम बनाने का मामला आया सामने, गोल बाजार से पहले भी बरामद हुई थीं 236 पाकिस्तानी क्रीम***

*17 नवंबर 2026/रायपुर।** राजधानी रायपुर में अवैध कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण और बिक्री का मामला सामने आया है। ड्रग विभाग की टीम ने महावीर नगर स्थित एक ठिकाने पर छापेमार कार्रवाई करते हुए बिना वैध लाइसेंस के क्रीम बनाने का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से तैयार उत्पादों सहित अन्य सामग्री जब्त की गई।इस कार्रवाई के बाद शहर में अवैध रूप से तैयार किए जा रहे कॉस्मेटिक उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले गोल बाजार क्षेत्र से 236 पाकिस्तानी क्रीम भी बरामद की गई थीं।लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने राजधानी में कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि ड्रग विभाग इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है और अवैध रूप से क्रीम बनाने तथा बेचने वालों पर किस तरह की कार्रवाई की जाती है।**सवाल यह है कि राजधानी में बिना वैध लाइसेंस के कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण और बिक्री आखिर किसकी निगरानी में हो रही थी?**