** 17 नवंबर 2026/रायपुर।** छत्तीसगढ़िया समाज के कथित अपमान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मधुबाला गिरी पर छत्तीसगढ़िया समाज के प्रति कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने विरोध जताते हुए विधानसभा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और संबंधित महिला की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।सेना के प्रतिनिधियों का कहना है कि वायरल वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा से छत्तीसगढ़िया समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और सामाजिक सम्मान से जुड़ा मामला बताते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन के माध्यम से सेना ने पुलिस से वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करने, डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अनुसार, जानकारी मिली है कि संबंधित महिला रायपुर से फरार हो गई है। सेना ने पुलिस से इस पहलू की भी जांच कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की।सेना ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और यहां के लोगों के सम्मान से जुड़े मामलों में कानूनी तरीके से आवाज उठाई जाएगी। फिलहाल इस मामले में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।















