प्रताप स्नैक्स लिमिटेड के बोर्ड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने सुमित शर्मा सिखवाल ब्राह्मण सीएफओ, येलो डायमंड के नेतृत्व में मिली नई जिम्मेदारी।

मध्य प्रदेश दौर प्रताप स्नैक्स लिमिटेड के बोर्ड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने सुमित शर्मा सिखवाल ब्राह्मण सीएफओ, येलो डायमंड के नेतृत्व में मिली नई जिम्मेदारी यह सिखवाल ब्राह्मण समाज के लिए गौरव की बात है की सुमित शर्मा जी सिखवाल ब्राह्मण हम सब उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं करते है कि वह निरंतर इसी तरह प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहे

कंपनी के सीएफओ अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ संभालेंगे एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का पद, उपलब्धि पर जताया आभार

प्रताप स्नैक्स लिमिटेड (येलो डायमंड) से जुड़ी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी सुमित शर्मा सिखवाल ब्राह्मण(सीएफओ) को पदोन्नत कर कंपनी के बोर्ड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वे एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की नई जिम्मेदारी संभालने के साथ ही सीएफओ के रूप में भी अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।

इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने खुशी और कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में कंपनी के नेतृत्व का विश्वास, टीम की निरंतर मेहनत और परिवार का अटूट सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने अपने परिवार, सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार जताया।

उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ कंपनी के दीर्घकालिक लक्ष्यों को पूरा करने और संगठन की प्रगति में योगदान देने के लिए वे उत्साहित हैं।

उनकी इस पदोन्नति को कंपनी में उनकी कार्यक्षमता, अनुभव और नेतृत्व क्षमता के प्रति विश्वास के रूप में देखा जा रहा है। इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी है। श्रृंग ऋषि टाईम्स ओर जनभारात संवाद मीडिया की ओर से अनंत शुभकामनाएं और बधाई।