बुझड़ा में कुलदेवी मां चामुंडा की आराधना ,जागरण में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

नौ दिवसीय नवरात्रि में भजन-कीर्तन, अदिति सिखवाल के भजन जागरण ,छप्पन भोग, विशाल भंडारा और भव्य चुनरी यात्रा ने बांधा भक्तों को भक्ति के सूत्र में

बुझड़ा (राजसमंद, राजस्थान)।

राजसमंद जिले के सिखवाल ब्राह्मण समाज के गांव बुझड़ा में समस्त कुचरिया व्यास परिवार की आराध्य कुलदेवी मां चामुंडा के दरबार में नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि के अवसर पर माता के दरबार में प्रतिदिन भजन-कीर्तन, आरती, छप्पन भोग और भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। पूरा वातावरण माता रानी के जयकारों और भक्तिमय प्रस्तुतियों से गुंजायमान हो रहा है।

17अक्टूबर की रात प्रसिद्ध स्वर कोकिला अदिति सुखवाल ब्राह्मण कबराडिया राजस्थान के भजनों की सुंदर प्रस्तुति में देर रात 2 बेज तक भक्तों को जश गीत जागरण जोड़कर रखा महिला, पुरुष, बच्चे सभी गरबा नृत्य करते रहे। भजन सुनते रहे घर जाने को तैयार नहीं

नवरात्रि महोत्सव का प्रमुख आकर्षण ठाकुरजी के मंदिर से मां चामुंडा के दरबार तक निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा रही। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ चुनरी यात्रा में भाग लिया। पारंपरिक धार्मिक उल्लास के बीच निकली इस यात्रा में माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। भक्तों ने मां चामुंडा के चरणों में चुनरी अर्पित कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा मंगलकामना के लिए प्रार्थना की।

देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे भक्त

मां चामुंडा के प्रति अटूट आस्था और अपनी जन्मभूमि से जुड़ाव का अनूठा दृश्य उस समय देखने को मिला, जब बुझड़ा गांव के वे परिवार और श्रद्धालु भी माता के दरबार में पहुंचे, जो आजीविका एवं व्यवसाय के सिलसिले में देश के विभिन्न शहरों और राज्यों में निवास कर रहे हैं।

गुजरात के सूरत और अहमदाबाद, मध्यप्रदेश के इंदौर और सेंधवा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के जलगांव, लोहारिया, भीलवाड़ा तथा तेलंगाना के हैदराबाद और वारंगल सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु माता के दर्शन और नवरात्रि महोत्सव में सहभागिता के लिए पहुंचे। अलग-अलग प्रदेशों में रहने के बावजूद अपनी कुलदेवी के प्रति श्रद्धा ने सभी परिवारों को एक सूत्र में बांध दिया।

प्रतिदिन भंडारा और प्रसादी की व्यवस्था

नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव के दौरान माता के दरबार में प्रतिदिन भंडारे एवं प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु माता के दर्शन के साथ प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ ले रहे हैं। भजन-आरती, छप्पन भोग और सामूहिक धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का संदेश भी दिया जा रहा है।

बुझड़ा गांव में आयोजित यह नवरात्रि महोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग शहरों में रहने वाले कुचरिया व्यास परिवारों और सिखवाल ब्राह्मण समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर भी बन गया है। मां चामुंडा के दरबार में उमड़ रही श्रद्धा और भक्ति गांव की धार्मिक परंपरा, पारिवारिक एकता और सामाजिक समरसता की सुंदर झलक प्रस्तुत कर रही है।

जय मां चामुंडा! जय ऋषि राज!