**18 नवंबर 2026/रायपुर।** रायपुरा पुन्नी मेला आयोजन को लेकर समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मेले के सफल आयोजन, आवश्यक व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।बैठक के पश्चात विकास उपाध्याय ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उल्लेखनीय है कि रायपुरा का पुन्नी मेला आस्था, परंपरा और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी प्रतिवर्ष आस्था की डुबकी लगाने और पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं।समिति ने आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।
















