4 कार्यों के लिए 40 लाख मंजूर, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोंडागांव जिले के केशकाल नगर पंचायत के लिए

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोंडागांव जिले के केशकाल नगर पंचायत में 4 कार्यों के लिए 39 लाख 81 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। उप मुख्यमंत्री साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने केशकाल नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-2 में बी.ई.ओ. ऑफिस के पास उद्यान निर्माण के लिए 9 लाख 91 हजार रुपए तथा ब्लॉक कॉलोनी स्कूल के सामने सार्वजनिक मंच के पास पेवर ब्लॉक कार्य के लिए 9 लाख 93 हजार रुपए मंजूर किए हैं। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-1 में सामुदायिक भवन व बाउंड्रीवॉल के लिए 9 लाख 99 हजार रुपए एवं वार्ड क्रमांक-10 में शेड निर्माण के लिए 9 लाख 98 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

14 अप्रैल 2026.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *