*रायपुर, 16 नवंबर।** नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। छत्तीसगढ़ पवेलियन में प्रदर्शित सदियों पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां, प्राचीन ताम्रपत्र और ऐतिहासिक अभिलेख आगंतुकों को प्रदेश की समृद्ध ज्ञान परंपरा से परिचित करा रहे हैं।प्रदर्शनी में 16वीं शताब्दी की स्वर्ण अक्षरों में लिखित श्रीमद्भगवद्गीता की दुर्लभ पांडुलिपि विशेष आकर्षण बनी हुई है। गोंडवाना की शासिका रानी दुर्गावती के समकालीन कालखंड से संबंधित यह पांडुलिपि छत्तीसगढ़ की साहित्यिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की महत्वपूर्ण झलक प्रस्तुत करती है। इसके साथ ही वर्ष 1735 का मराठाकालीन ताम्रपत्र भी प्रदर्शित किया गया है, जो तत्कालीन अभिलेखीय परंपरा का महत्वपूर्ण उदाहरण है।### रामायण, ज्योतिष और आयुर्वेद की पांडुलिपियां भी प्रदर्शितछत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के अंतर्गत पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय द्वारा लगाई गई इस विशेष प्रदर्शनी में विभिन्न कालखंडों की दुर्लभ पांडुलिपियों को स्थान दिया गया है। इनमें रामायण के बालकांड और किष्किंधा कांड, राधा विनोद महाकाव्य, ज्योतिष शास्त्र, आयुर्वेद तथा धार्मिक और साहित्यिक विषयों से संबंधित हस्तलिखित ग्रंथ शामिल हैं।ताड़पत्र पर लिखित पांडुलिपियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कागज के व्यापक प्रचलन से पहले ताड़पत्रों पर महत्वपूर्ण ग्रंथ और जानकारियां लिखकर सुरक्षित रखी जाती थीं। वहीं ताम्रपत्रों के माध्यम से राजकीय आदेशों, महत्वपूर्ण अभिलेखों और ऐतिहासिक विवरणों को संरक्षित किया जाता था।### नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ रही प्रदर्शनीयह प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ की प्राचीन ज्ञान परंपरा, साहित्य, धर्म, इतिहास और पारंपरिक संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर रही है। दुर्लभ पांडुलिपियों और ताम्रपत्रों का संग्रह नई पीढ़ी को ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित कराने के साथ उनके संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित कर रहा है।भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 के प्रथम तल पर 1000 वर्गमीटर क्षेत्र में स्थापित छत्तीसगढ़ पवेलियन में ऐतिहासिक धरोहरों के साथ प्रदेश की पारंपरिक कला, शिल्प, स्थानीय उत्पादों और विकास की संभावनाओं को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। पवेलियन का स्टॉल नंबर 4F-03-A है।### जूरी सदस्यों का पारंपरिक गेंड़ी नृत्य से स्वागतभारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के जूरी सदस्यों ने भी छत्तीसगढ़ पवेलियन का भ्रमण किया। इस दौरान प्रदेश के लोक कलाकारों ने पारंपरिक गेंड़ी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर उनका स्वागत किया। जूरी सदस्यों ने पवेलियन में प्रदर्शित छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, पारंपरिक शिल्प, स्थानीय उत्पादों और ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया तथा विभिन्न स्टॉलों पर उपलब्ध उत्पादों की विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की।भारत व्यापार संवर्धन संगठन द्वारा आयोजित 45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 13 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से छत्तीसगढ़ अपनी प्राचीन विरासत और आधुनिक विकास की तस्वीर को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की दुर्लभ पांडुलिपियां बनी आकर्षण का केंद्र, स्वर्ण अक्षरों में लिखित 16वीं शताब्दी की श्रीमद्भगवद्गीता और 1735 का ताम्रपत्र कर रहे आगंतुकों को आकर्षित*










