मध्य प्रदेश इंदौर
प्रोफेसर राजीव शर्मा अंतर्राष्ट्रीय कवि इंदौर के मुख्य आतिथ्य में ग्रामीण बैंक परमार्थ समिति का वार्षिक मिलन समारोह व समाज सेवियों का सम्मान समारोह जाल सभागृह इंदौर में सम्पन्न हुआ*.संस्था सचिव आर के जैन (लोनारा में बैंक के पूर्व प्रबंधक )ने बताया कि विशेष अतिथि बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व महाप्रबंधक डॉ आर डी यादव थे।संचालन अरविंद तिवारी ने किया अध्यक्षता पी के उपाध्याय ने की।इस अवसर पर समाज सेवी संस्था महर्षि दधीचि देहदान समिति के नन्द किशोर व्यास , एम के आई इंटरनेशनल की सीईओ श्रीमती उमा झवर, मुस्कान ग्रुप के संदीपन आर्य को विशिष्ट समाज सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के संस्था के वरिष्ठ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष रहे विशेष अतिथि डॉ यादव ने कहा कि परमार्थ कार्य से हमारे जीवन में जो शांति आती है। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कवि प्रोफेसर राजीव शर्मा ने अपने हरफन मौला अंदाज में हास्य कथाओं को उद्धृत करते हुए प्रेरक उदबोधन दिया ।कवि प्रो राजीव शर्मा ने कहा कि परमात्मा कि सर्वश्रेष्ठ पूजा है परमार्थ. पौराणिक कथाओं के उदाहरणों द्वारा आपने बताया कि परमार्थ का मार्ग ही मानव जीवन का श्रेष्ठ मार्ग है।परहित सरिस धरम नहीं भाई की विस्तृत व्याख्या करते हुए बताया कि परमार्थ का पथ ही परमात्मा का पथ है। आपने परमार्थ समिति के कार्यों की सराहना की. इंदौर के जाल सभागृह में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में आभार संदीप भटनागर ने माना.सभी ने आर के जैनजी की पारमार्थिक सचिवीय भूमिका की तारीफ की.
















Leave a Reply