सिखवाल युवा प्रकोष्ठ द्वारा शीतल जल कैम्पर सेवा सिखवाल युवा प्रकोष्ठ हुरड़ा-बनेड़ा के तत्वावधान में शीतल जल कैम्पर सेवा का शुभारंभ किया ।

राजस्थान भीलवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री त्रिदेव महादेव मंदिर, कासोरिया रोड कंवलियास में सिखवाल युवा प्रकोष्ठ हुरड़ा-बनेड़ा के तत्वावधान में शीतल जल कैम्पर सेवा का शुभारंभ किया गया।सिखवाल युवा प्रकोष्ठ द्वारा संचालित “नर सेवा नारायण सेवा अभियान” के अंतर्गत भीलवाड़ा जिले में पूर्व से ही तीन स्थानों पर शीतल जल सेवा संचालित की जा रही है। इसी क्रम में सेवा कार्य का विस्तार करते हुए मंदिर प्रांगण में इस नवीन कैम्पर सेवा का शुभारंभ किया गया। जानकारी देते हुए सिखवाल युवा प्रकोष्ठ जिला मिडिया प्रभारी विनोद सुखवाल कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पुजारी जगदीश प्रसाद, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष भेरू लाल, सिखवाल युवा प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष किशन व्यास एवं जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद पुरोहित के निर्देशन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर पुजारी जगदीश प्रसाद एवं ट्रस्ट अध्यक्ष भेरू लाल ने सिखवाल युवा प्रकोष्ठ द्वारा संचालित जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया तथा जनकल्याण की कामना की।कार्यक्रम में सिखवाल युवा प्रकोष्ठ हुरड़ा तहसील अध्यक्ष गणपत तिवारी, बनेड़ा तहसील अध्यक्ष मुकेश पुरोहित, सदस्य विनोद व्यास सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *