*ब्लैक मनी (काला धन) तेजी से बढ़ रहा* 🔸️ट्रैफिक में महंगे महंगे चालान बनाने का नियम बताकर बेईमान जवान भरपूर डराते हैं और रिश्वत लेकर छोड़ देते हैं।🔸️प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री नामांतरण करना हो लाइसेंस लेना हो बिजली कनेक्शन लेना हो राशन कार्ड लेना हो या और भी कोई काम हो रिश्वत रुपी काला धन यहां भी लगता है।🔸️आप ठेकेदार हैं और ईमानदारी से काम कर रहे हैं तो आपको अपने बिल पास कराने के लिए भी रिश्वत देना पड़ेगी। 🔸️ सरकारी कर्मचारियों को प्रोविडेंट फंड से पैसा निकालने में भी रिश्वत देना पड़ती है। 🔸️जीएसटी प्रॉपर्टी टैक्स इनकम टैक्स कस्टम चालान पेनेल्टी आदी इन सबसे बचने के लिए अथाह ब्लैक मनी (काला धन) बाजार में चल रहा है।🔸️डॉक्टर वकील इंजीनियर कंसल्टेंट आदि जब भी आपसे फीस लेते हैं उनमें से अधिकांश आपको रसीद नहीं देते हैं यह पूरा पैसा काला धन के रुप मे जमा होता है।🔸️देश के नेता अधिकारी और रातों-रात मल्टी मिलेनियर पर काला धन मेहरबान है।जब तक शासन प्रशासन सरकार जनता सब की नियत में ईमानदारी नहीं आएगी काला धन चलता रहेगा।
अशोक मेहता, इंदौर (लेखक पत्रकार पर्यावरणविद्)
















Leave a Reply