आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे, 15 मई को रायपुर में हुआ वॉकाथॉन।

आकाशवाणी रायपुर के उपमहानिदेशक (अभियांत्रिकी) एवं क्लस्टर प्रमुख (छत्तीसगढ़) वी. राजेश्वर ने बताया कि आकाशवाणी ने पिछले नौ दशकों में लोक सेवा प्रसारक के रूप में सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। “बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय” के ध्येय को केंद्र में रखते हुए आकाशवाणी ने समाज के विभिन्न वर्गों तक विश्वसनीय और जनोपयोगी सामग्री पहुंचाने का कार्य किया है।

आज सैकड़ों की संख्या में वॉकाथॉन में शामिल हुए 15 मई को सुबह 7 बजे आकाशवाणी रायपुर, सिविल लाइंस परिसर से पैदल मार्च निकलकर डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक, घड़ी चौक, मोतीबाग मार्ग, सुभाष स्टेडियम मार्ग, ओ.सी.एम. चौक और मां काली माई मंदिर मार्ग से होते हुए पुनः आकाशवाणी परिसर पहुंचा

इस आयोजन में आकाशवाणी के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, आकस्मिक उद्घोषक, समाचार वाचक, आउटसोर्स कर्मचारी, श्रोता तथा शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए कार्यक्रम के समापन पर आकाशवाणी परिसर में एक मंचीय गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वक्ता जनचेतना और सामाजिक विकास में आकाशवाणी की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

आकाशवाणी रायपुर ने शहरवासियों और श्रोताओं से इस आयोजन में सहभागी बनकर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *